jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

MP BREAKING NEWS : दो बसों की आमने- सामने टक्कर, 40 से ज्यादा यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर, मौके पर मची चीख-पुकार !

जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक यहां व्यवस्थाओं में जुटे हैं

मकड़ाई समाचार खंडवा। रजूर में 2 बसों की टक्कर, खिलौने की तरह पलटी, 40 यात्री घायल, 10 गंभीर खंडवा के पास रजूर ग्राम में तेज रफ्तार दो बसों की टक्कर हो गई है, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रजूर ग्राम के बाहर आशापुर की तरफ दो बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गए हैं। एक पलटने की भी जानकारी मिली है। जिसमें 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं और 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खंडवा जिले हरसूद रोड पर दो बसों की भिड़ंत के बाद घायल हुए लोगों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल खंडवा उपचार के लिए लाया जा रहा है। अभी तक लगभग 15 मरीज यहां पहुंच चुके हैं। तीन चार मरीजों को छोड़ो अभी तक अन्य की स्थिति सामान्य है। एक साथ मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में आपाधापी की स्थिति बन गई है। हमें किसी की मौत भी सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना की सूचना के बाद ही अस्पताल में आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। एसडीएम खंडवा अरविंद चौहान सहित जिला अस्पताल के सभी चिकित्सक यहां व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

- Install Android App -

दो बस की जबरदस्त भिड़ंत

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सवारियों से भरी दो बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टकराने के बाद खिलौने की तरह दोनों ही बस पलट गई। आशापुर और हरसूद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घायलों को रेस्क्यू किया। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। खिलौने की तरह पलट गई बसें।

किसी की मौत की जानकारी नहीं
खंडवा-हरसूद रोड पर ग्राम रजुर के पास गुरुवार सुबह करीब 10,45 बजे दो बसों की जोरदार भिड़ंत हुई। बताया जाता है कि दोनों बसों में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे, इनमे विद्यार्थी भी शामिल हैं। अभी तक किसी की मौतों की पुष्टि नहीं हुई है।