jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन हरदा : करताना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही बोरवेल मशीन जब्त, पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से मचा हड़... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान ने पुलिस कर्मी पर लगाए थे मारपीट के आरोप, छीपाबड़ टी आई ने आरोपों को निराधार बताया। बोले पुलिस... प्रीमियम शराब और बीयर पर पाबंदी, मध्य प्रदेश में बढ़ा शराब संकट भूसे से भरे ट्रक ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, देवास हादसे में बड़ी संख्या में घायल इंदौर की सियासत में हलचल: IDA चेयरमैन की दौड़ तेज, दिल्ली से लेकर भोपाल तक लॉबिंग जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से जिले में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती हेतु आयोजित होंगे शिविर अंग्रेज़ों के जमाने में ‘एजुकेशन हब’ रहा हिरनखेड़ा आज भी इंटरमीडिएट स्कूल भवन को तरस रहा

दो मंजिला व्यावसायिक इमारत भरभरा कर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

मकड़ाई समाचार महाराष्ट्र | भिवंडी शहर में एक दो मंजिला इमारत देखते ही देखते भरभरा कर गिर गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। तो वहीं हादसे में एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है।

- Install Android App -

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शुक्रवार तड़के एक दो मंजिला व्यावसायिक इमारत के गिर गई है। इमारत के गिरने से 37 साल के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। तो वहीं अधिकारियों ने यह भी बताया है कि हादसे में घायल एक अन्य को व्यक्ति को बचा लिया गया है|

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शहर के खादीपार इलाके में तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सात दुकानें थीं। जबकि ऊपर वाले पर व्यावसायिक फर्मों का कब्जा था। निजामपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत के गिरने के तुरंत बाद दमकल की दो टीमें मौके पर पहुंची गई थी। उन्होंने फौरन ही बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसकी पहचान स्थानीय माजी वंशारी के रूप में की गई है।