jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

हंडिया:जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे,भारत में फिर से हम भगवा लहराएंगे,,,,,, गीत पर झूम उठे श्रद्धालु

मां रेवा जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भक्ति की बयार,,,

- Install Android App -

हंडिया।कमल सांस्कृतिक मंच की ओर से मां नर्मदा की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात नर्मदा घाट पर आयोजित विशाल भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष अग्रवाल तथ गायिका श्रीमती पिंकी गहलोत ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति दी जिससे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री कमल पटेल व प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा मां नर्मदा को दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,इसके पश्चात गायक मनीष अग्रवाल ने गीतों की शुरुआत मैंने तुम्हरे भरोसे रेवा माई भंवर में नैया डाल दई से की।इसके बाद उन्होंने भक्ति तथा देश भक्ति के कई प्रसिद्ध गीतों की प्रस्तुति दी।तो वहीं कार्यक्रम में पधारी सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती पिंकी गहलोत द्वारा गीत जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे पर कृषि मंत्री कमल पटेल सहित समस्त श्रद्धालु और भक्त गण खूब झूमे, जिस पर पूरा माहौल भक्ति तथा भगवामय दिखाई दिया,
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में नर्मदा भक्तों ने गीतों का भरपूर आनंद उठाया और साथ-साथ गुनगुनाए भी।