jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

दो समुदाय की झड़प में युवक की हत्या गांव में तनाव,आईजी ने संभाली कमान |

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बेमेतरा। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले में हुई हिंसा में मारे गए युवक के स्‍वजनों से मिलने बिरनपुर गांव जाएंगे। इससे पहले दो समुदायों में हिंसक झड़प के दूसरे दिन रविवार को भी बिरनपुर गांव में तनाव बना रहा। आइजी आनंद छाबड़ा ने सुरक्षा की कमान स्वयं संभाली हुई है।
आईजी ने संभाली कमान
गांव छावनी बना हुआ है। गलियां सूनी पड़ी हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीण अपने घरों के दरवाजे पर बैठ आने जाने वालों पर टकटकी लगाए हुए हैं। बेमेतरा के बिरनगांव में हुई हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू का अंतिम संस्कार रविवार को समाज प्रमुखों की उपस्थिति में गांव में ही किया गया। कलेक्टर पीएस एल्मा गांव में हैं। कमिश्नर महादेव कावरे भी शाम को गांव पहुंचे।

- Install Android App -

मृतक के स्वजनों से मिलने सांसद उनके घर पहुंचे
ज्ञात हो कि शनिवार को बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी। पुलिस पर भी पथराव किया गया था। सांसद विजय बघेल मृतक भुनेश्वर साहू के स्वजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, नगरपालिका बेमेतरा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य नेता भी थे। सांसद ने कहा कि मात्र 11 लोगों पर केस बनाया गया है जबकि आरोपितों की संख्या ज्यादा है। महिलाओं ने भी पत्थर चलाए थे। मृतक के माता पिता ने कहा कि भुनेश्वर बहुत भोला था। उसका किसी से विवाद नहीं था। वह तो बच्चों का झगड़े की बात सुनकर देखने निकला था। मस्जिद के पास उसे मारकर फेंक दिया।