jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

दो समुदाय में चिकन खरीदने के दौरान विवाद ने लिया, सांप्रदायिक रंग मारपीट के साथ हुआ पथराव

मकड़ाई समाचार अलीगढ़। चिकन खरीदने के दौरान छोटी सी बात ने बड़ा विवाद बना दिया। इसमें दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को चिकन खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। जिसने थोड़ी ही देर में सांप्रदायिक रंग ले लिया इस दौरान मारपीट और पथराव हुआ इसके बाद यहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
नगर के थाना क्षेत्र सासनी गेटे के सराय सुल्तानी मं विवाद की घटना हुई। जिसमें भारी पुलिस बल तैनात है।रेस्टोरेंट से चिकन खरीदने को लेकर सोमवार को यहां दो समुदाय में पत्थरबाजी हो गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का नाम आकाश, सिद्धार्थ और नरेश गौतम है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आईजी दीपक कुमार, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित आला अधिकारियो ने घटनास्थल पर पहुंचकर समझाईश दी और माहौल शांत कराया। घायल युवकों के परिजन और उनके समर्थक घटनास्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए और चिकन की दुकान को बंद कराने की मांग करने लगे। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।