jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

द‍िलीप कुमार को देख भावुक हुए सुभाष घई, कहा-किसी को पहचान नहीं पाते शहंशाह

मुंबई: बॉलीवुड दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की रविवार रात को तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें न‍िमोन‍िया का ट्रीटमेंट द‍िया जा रहा है। सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

हाल ही में अब फिल्मकार सुभाष घई ने दीलीप को लेकर बयान दिया है कि भारतीय सिनेमा के शहंशाह को इस हालत में देखकर उन्हें दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं दिलीप साहब से इतना प्यार करता हूं कि मैं उनसे अब और नहीं मिलना चाहता। मैं उन्हें इस हालत में नहीं देख सकता। मैं जब उन्हें देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है, क्योंकि हम एक-दूसरे को 20-22 सालों से जानते हैं और मैंने उन्हें मेरे भाई की तरह प्यार किया है।

- Install Android App -

वह मुझे पहचानने में असमर्थ हैं, वह किसी को नहीं पहचान पा रहे.. वह और ज्यादा कमजोर हो रहे हैं और उन्हें देखते हुए मैं खुद से कहता हूं कि जीवन में कभी घमंड नहीं करना चाहिए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह बिना किसी कष्ट के शांतिपूर्वक जाएं।

उन्होंने फिल्मों के लिए जो किया है, उससे वह हमेशा ही सिनेमा के शहंशाह रहेंगे, क्योंकि राजा भी शहंशाह का अनुसरण करते हैं। उनकी छत्रछाया में लगभग 11 दिलीप कुमारों ने जन्म लिया, और वे अब सुपरस्टार बन गए हैं। दिलीप साहब अपने आप में एक संस्थान हैं।

बता दें कि दिलीप मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। दोबारा निमोनिया होने के कारण उनका इलाज चल रहा है और उनकी पत्नी सायरा बानो हर समय उनके साथ मौजूद हैं। दिलीप ने बॉलीवुड में ‘कोहिनूर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘शक्ति’, ‘नया दौर’ और ‘राम और श्याम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।