jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

‘नीले नीले अंबर’ से पहचान बनाने वाले सिंगर नितिन बाली की सड़क हादसे में हुई मौत

मुंबई: 90 के दशक सुपरहिट गाने ‘नीले-नीले अंबर पर’ के रिमिक्स से पहचान बनाने वाले सिंगर नितिन बाली की 47 की उम्र में एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक सड़क हादसे में घायल होने के बाद नितिन ने अस्पताल से घर पहुंचकर दम तोड़ दिया।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक नितिन बाली सोमवार को मलाड से बोरीवली की ओर अपने घर के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके चेहरे पर लगी चोटों का इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें रिलीव कर दिया गया था। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद नितिन बाली को खून की उल्टियां होने लगीं। उनका बीपी तेजी से गिरने लगा और वह बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें वापस अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बारे में सिंगर की भतीजी ने ऑफिसियल स्टेटमंट देते हुए मौत की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि नितिन का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

बता दें कि नितिन की पत्नी रोमा बाली भी जानी पहचानी अभिनेत्री हैं। रोमा इन दिनों सीरियल ‘स‍िलस‍िला बदलते र‍िश्‍तों का’ में मौली की मां की भूमिका न‍िभा रही है।नितिन 1998 में इंडस्ट्री में ‘ना जाने’ नाम से आए एल्बम के जरिए कदम रखा था। 90 के दशक में ‘नीले-नीले अंबर पर’ गाने का रिमिक्स वर्जन रिलीज किया था और उन्हें इससे खूब लोकप्रियता मिली थी।  हालांकि, इसके बाद वह इंडस्ट्री से गायब भी जल्दी ही हो गए थे।