jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

धर्मांतरण का आरोप : मिशनरी स्कूल में जमकर हंगामा..

मकड़ाई समाचार विदिशा। विदिशा के एक स्कूल मे कथित धर्मांतरण के आरोप पर एक मिशनरी स्कूल में जमकर हंगामा हुआ है, हंगामा करने वालों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने 8 बच्चों को ईसाई धर्म में धर्मांतरण किया है, कथित धर्मांतरण के विरोध में स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की गई है, कार्यकर्ताओ ने स्कूल पर बाहर से पथराव भी किया गया, हंगामे के दौरान स्कूल में अंदर विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही थी।

- Install Android App -

मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल का है, हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि स्कूल में धर्मांतरण कराया जा रहा है, इसका विरोध कर रहे हैं, बच्चों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण करने का आरोप लगाया गया है। सगंठन के गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी दिया, सेंट जोसेफ स्कूल के 8 बच्चों के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया था। लगातार पिछले दिनों ज्ञापन दिए जा रहे थे। हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी शहर के स्थानीय चर्च, भारत माता कॉन्वेंट स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल में तैनात कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंच गए। मामले में एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच में ले लिया है।

दरअसल विदिशा में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मिशनरी स्कूल में बच्चों के धर्मांतरण कराने का मामला गरमाया हुआ था, गंजबासौदा में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल का नाम सोशल मीडिया पर धर्मांतरण को लेकर चर्चाओं में था, सोशल मीडिया पर एक फोटो भी पोस्ट की गई थी, जिसमें दावा किया जा रहा है, कि बच्चों के ऊपर जल छिड़ककर उन्हें ईसाई बनाकर उनका धर्मांतरण करने की बात कही जा रही थी, घटना के बाद गंजबासौदा के अन्य मिशनरी स्कूल एवं चर्च पर सुरक्षा प्रबंध किए गए।