jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

HARDA NEWS: रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सात दिवसीय ब्लड ग्रुप (रक्त समूह) जांच शिविर आयोजित

मकड़ाई समाचार हरदा।

- Install Android App -

रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी, हरदा द्वारा सात दिवसीय ब्लड ग्रुप (रक्त समूह) जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है । यह शिविर दिनांक 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक संपन्न होगा । जनपद पंचायत के सामने स्थित रिलाएबल पैथोलॉजी लैब पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जाकर आप अपना ब्लड ग्रुप टेस्ट करवा सकते हैं । यह जांच पूर्णत: नि:शुल्क है । संस्था अध्यक्ष एवं चिकित्सक डॉ. विशाल सिंह बघेल ने बताया कि सभी को अपना रक्त समूह ज्ञात होना चाहिए ताकि इमरजेंसी के वक्त हम किसी को रक्तदान कर सकें । 18 वर्ष से 60 वर्ष उम्र का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम से ऊपर हो वह रक्तदान कर सकता है ।
एक स्वस्थ व्यक्ति को 1 साल में कम से कम तीन से चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए जिससे कि रक्त, हृदय संबंधी कईं गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है । अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर विश्नोई (9165835404) से संपर्क कर सकते हैं ।