धर्म की नगरी शिरडी में अधर्म का खेल, होटलों में चल रहा सेक्स रैकेट, 6 होटलों पर छापामार कार्यवाही,लड़के लड़कियों पकड़ाए, 15 लड़कियों को धंधे से आजाद कराया
महाराष्ट्र का शिरडी जो लाखों भक्तों का श्रद्धा स्थान माना जाता है। यहा प्रतिदिन हजारों भक्त कई शहरों से आते है। लेकिन लंबे समय से यहाँ पर होटलों में सेक्स रैकेट चल रहा है।।जो धार्मिक नगरी को शर्मसार कर रहा है। स्थानीय कुछ पुलिस की मिलीभगत से ही यह जिस्म परोसी का धंधा फलफुल रहा था। लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भनक लगने पर अब कार्यवाही हुई। शिरडी यहां आम से लेकर ख़ास तक यानि हर कोई शिरडी के साईं बाबा के दर्शन के लिए आता है. मगर इस धर्म की नगरी में अधर्म का खेल होने का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दरअसल श्रीरामपुर पुलिस ने शिरडी में चल रहे एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिससे जिले में हड़कंप मचा है. इस बीच, शिरडी में श्रीरामपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से शिरडी पुलिस की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लग गया है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर विभागीय पुलिस अधिकारी संदीप मिटके की टीम ने एक साथ शिरडी के 6 होटलों में छापेमारी की. पुलिस ने इस छापेमारी में देह व्यापार में धकेली गयी 15 पीड़ित लड़कियों को छुड़ाया. पुलिस ने इस ऑपरेशन में 11 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। श्रीरामपुर पुलिस की कार्रवाई से हर रोज जिस्म का कारोबार करने वालों के के बीच खलबली मच गई है। साथ ही शिरडी पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल उठ रहे हैं |

