भाजपा नेता की गुंडागर्दी, घर में घुसकर की तोड़फोड़ गाडियां फोड़ी, फिर थाने में पहुंचकर समझौते का बनाया दबाव
इंदौर । बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा में भाजपा नेता ने जमकर उत्पात मचाया और एक घर में अपने गुर्गों के साथ घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। उत्पात मचाने वाला बीजेपी नेता बाबा यादव है जो पार्षद संध्या यादव का भाई है। घटना के बाद बीजेपी के तमाम नेता भागीरथपुरा चौकी पहुंचे और पीड़ित परिवार पर पुलिस से समझौते के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
खबर स्त्रोत@अग्निवाण

