jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

नंदु भैया की 69वीं जन्म जयंती पर स्मृति संस्मरण कार्यक्रम में आज शामिल होंगे सीएम

सुमित महेंद्रकर मकड़ाई समाचार बुरहानपुर।

- Install Android App -

सीएम के आगमन की तैयारियां पूर्ण, बुरहानपुर हेलीपेड पर उतरकर कार से शाहपुर जाएंगे सीएम

बुरहानपुर। निमाड़ के जन नायक सांसद स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की बुधवार को 69वीं जन्म जयंती है। इसे यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके गृह ग्राम शाहपुर में स्मृति संस्मरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित खंडवा संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं के भाजपा विधायक, मंत्री, सांसद सहित भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि नंदु भैया के गृहनगर में जन्म जयंती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। सीएम शिवराजसिंह चौहान शाहपुर में जननेता स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यहां मंगलम परिसर शाहपुर में स्मृति संस्मरण कार्यक्रम होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर से बुरहानपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2:30 बजे राजगढ़ के लिए रवाना होंगे।
नंदु भैया ने निमाड़ में विकास की गंगा बहाई
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद रहते हुए नंदु भैया ने खंडवा-बुरहानपुर ही नहीं, बल्कि की पूरे निमाड़ में विकास की गंगा बहाई। उनका हमारे बीच से असमय चले जाना काफी दुःखद रहा, लेकिन हम उन्हें और उनके काम को सदैव याद रखेंगे। उनकी स्मृति में गृह नगर शाहपुर में उनकी समाधि बनाई गई है। जहां सीएम शिवराजसिंह चौहान भी श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंच रहे है।