jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

नक्‍सलियों का उत्‍पात, सड़क निर्माण में लगे 10 वाहनों में लगाई आग

सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी और आठ ट्रैक्टर में आग लगाई

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्‍सलियों ने जमकर उत्‍पात मचाया। यहां कोइलीबेडा विकासखंड के घोर नक्सल प्रभावित ग्राम आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगे 10 वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

- Install Android App -

बीती रात नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी और आठ ट्रैक्टर में आग लगाई है। चीलपरस में स्थापित नए कैम्प से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने घटना को दिया अंजाम दिया है।
कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि चिलपरस कैंप से 7 किमी अंदर आलपरस गुंदुल जाने वाला मार्ग में पीएमजीएसवाई की सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। दो दिन पहले ही काम शुरू हुआ था। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य की जानकारी न पुलिस विभाग को दिया गया था न ही पीएमजीएसवाई के अधिकारी को दिया गया था। अंदरूनी इलाकों में हमेशा कार्डिनेशन में काम करना चाहते है। जब भी अंदुरुनी इलाकों में काम होता है तो सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया जाता है। कल रात में अजगनी की घटना हुई है। जिसमे ट्रैक्टर्स और जेसीबी को नक्सलियों ने आग लगाई है। मामले की तस्दीक की जा रही है मजदूरों को कोई नुकसान नही हुआ है।
कैंप के विरोध में नक्सलियों ने की आगजनी
अगजनी घटना स्थल से लगभग 6 से 7 किमी पहले चीलपरस में बीएसएफ ने नवीन कैम्प का स्थापित किया है। कैम्प के लगने के बाद सड़क निर्माण कार्य भी तेजी लाई गई थी जिसके बौखलाहट में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।