सुनील पटल्या बेड़िया। पवित्र श्रावणमास के अंतिम सोमवार को विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल व राधे राधे मित्र मंडल व्दारा लगातार 16वे वर्ष भगवान भोले की पालकी निकाली गई। यहाँ पुरानी मिर्च मण्डी स्थित मनकामनेश्वर मंदिर मे पुजा अर्चना व अभिषेक पंडित सत्यनारायण पाठक, हिमांशु पाठक, लक्ष्मीनारायण पाठक, ओमप्रकाश पाठक, अशोक पाठक, मयंक पाठक व संजय पाठक व्दारा किया गया। पूजन पश्चात बाबा मनकामनेश्वर को पालकी मे विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पालकी में ढोल-ताषे के साथ भव्य जुलूस पीपलगोन रोड़, मोटी माता मंदिर, बस स्टैंड, मेन चौराहा, झंडा चोक, शिव मंदिर, चांदनी चौक, नई आबादी आदि जगह – जगह भक्तों का फुलो से स्वागत किया गया। वही भोले भक्तों को स्वल्पाहार भी कराया गया। शोभा यात्रा में विशेष रूप से विधायक सचिन बिरला, खंडवा माधवगढ़ सरक्षक अशोक पालीवाल भी शामिल हुए। मालूम हो कि प्रतिवर्ष शिव डोला नगर में निकलता है। वही पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रही। इस दौरान राजेन्द्र नामदेव, जितेन्द्र चौहान, गोविंद बिरला, अशोक सोनी, कुसुम बिरला, हेमराज चौहान, शंकर वर्मा, शेखर चौहान, प्रदीप वर्मा, युवराज चौहान आदि का सहयोग सहरानीय रहा। साथ ही व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल व एसडीओपी मानसिंग ठाकुर का ग्रामीणों ने आभार माना ।
ब्रेकिंग
