jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

नर्स से छेड़छाड़ करने वाले डाक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार बिलासपुर| सिविल लाइन क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के डाक्टर ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स से छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने नर्स को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेली जिले में रहने वाली 26 वर्षीय युवती सिविल लाइन क्षेत्र के निजी अस्पताल में नर्स है।उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान डा. जयप्रकाश देवांगन आए दिन छेड़खानी करता है। इसका विरोध करने पर वह धमकी देता है। रविवार को नर्स की ड्यूटी केजुअल्टी वार्ड में थी। कमरे में वह अकेले काम कर रही थी। दोपहर एक से दो बजे के बीच डाक्टर वहां पहुंचा। नर्स को अकेले देखकर उसने छेड़खानी शुरू कर दी।इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर नर्स से गलत हरकतें की। किसी तरह कमरे से भगाकर नर्स ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने में दी। नर्स की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। इधर नर्स द्वारा घटना की शिकायत करने की जानकारी मिलने पर आरोपित डाक्टर अपने ठिकाने से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपित डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।