jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

नसरुल्लागंज के छिदगांव मैं हुई हत्या एवं तहसील कानड मैं हुए मुकदमे की निष्पक्ष जांच के लिए अजास संगठन तहसील खातेगांव ने दिया ज्ञापन !

खातेगांव :– मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति सामाजिक जनकल्याण संगठन (अजास) के प्रदेश अध्यक्ष शांताराम बोहरे, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विजय पवार, प्रदेश प्रवक्ता हरिप्रसाद राठौर, प्रदेश सचिव डॉ.जी पी कटारिया, प्रदेश संयुक्त सचिव हरिप्रसाद हरियाले एवं संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा दिनांक 30 जून 21 को खातेगांव नायब तहसीलदार राजेंद्र गुहा को ज्ञापन दिया जिसमें सीहोर जिले की तहसील नसरुल्लागंज के ग्राम छिदगांव मोजी मैं अनुसूचित जाति के हरिओम कटारे कि गांव के ही दबंगों द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी एवं आगर जिले की तहसील कानड़ मैं अनुसूचित जाति के गौरीशंकर सूर्यवंशी जो कि अनुसूचित जाति की युवती के प्रकरण के संबंध में थाने गए थे !

- Install Android App -

पुलिस द्वारा सूर्यवंशी पर ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया ! दोनों प्रकरणों के संबंध मैं माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन देकर मांग की गई की हरिओम कटारे की हत्या के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा मृत परिवार को शासकीय नौकरी एवं आश्रितों को 50 लाख की आर्थिक मदद की जाए !
वही आगर जिले में गौरीशंकर सूर्यवंशी पर किया गया मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जावे एवं दोषियों पर कार्यवाही की जावे ।इस घटना का अजास संगठन विरोध करता है जिला महासचिव कैलाश बारवाल, जिला संयुक्त सचिव गणेश शिवरा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास हरियाले, नगर अध्यक्ष मृणाल लोदवाल, तहसील सचिव जगदीश निसोद, नगर सचिव पवन शिवरा, विनोद मकवाना आदि की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया !