मकड़ाई समाचार सिराली। जय आदिवासी युवा शक्ति जयस के तत्वधान में विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बिचपुरी , भगवानपुरा, मुडासेल, जिनवानिया, तहसील सिराली के मुख्य मार्गो से रैली निकलती हुई पटालदा पहुंची। नाजी युवा संघ के जिला अध्यक्ष अजय मंडलेकर ने गांधी चौक पर स्वागत किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के तहसील अध्यक्ष योगेश मलारे के नेतृत्व में रैली का पुराना बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय मंडलेकर ,तहसील अध्यक्ष योगेश मलारे, उपाध्यक्ष आनंद किरावर ,कोषाध्यक्ष रोहित झवरे, सलाहकार भगवान दास जी ढोके, कैलाश जी सोलंकी , संगठन मंत्री सौरभ घावरी, मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौरे, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति परिषद तहसील अध्यक्ष देवीसिंह सेजकर, आदर्श अहिरवार समाज संगठन सिराली तहसील अध्यक्ष रामसिंह गन्नौरे, शंकर मालवीय , अजय ढोके , उत्तम, बबलू पाचोले आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।