jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

नाबलिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा हो, माली समाज ने हरदा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

परिवार को सरकार दे तत्काल सहायता राशि

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। शाजापुर जिले की शुजालपुर तहसील के ग्राम नरोला में माली समाज की एक 17 वर्षीय नाबालिक बेटी के साथ मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी नृसंश हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद शाजापुर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में माली समाज में आक्रोश व्याप्त है। इधर हरदा जिले में शुक्रवार को संयुक्त माली समाज के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी, राष्ट्रिय फुले विग्रेड हरदा जिलाध्यक्ष रफ्तार सिंह गेहलोद , आल इंडिया सैनी माली समाज जिलाध्यक्ष गोपाल सैनी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित भाटी, सहित अन्य सामाजिक लोगो ने राष्ट्रपति के नाम हरदा अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। ओर आरोपियो को फाँसी की सजा की मांग रखी। विनोद भाटी, रफ्तार सिंह गेहलोद ने बताया कि समाज की बेटी के साथ हुई इस घटना पर प्रशासन सरकार को शीघ्र एक्शन लेना चाहिए। और ऐसे दरिंदो को सबक सिखाने के लिये पुलिस सख्ती से ऐसे लोगो पर कार्यवाही करे। प्रदेश में आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्यचार, छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगना बहुत जरूरी है।
श्री गेहलोद ने कहा कि लव जिहाद में शामिल एवं हत्या के बचे हुए अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रेक न्यायालय में निर्णय कर सभी ओरापियों को फांसी की सजा दि जाये।

अगर प्रशासन ने शीघ्र ही आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा , जिसका जिम्मेदार पूर्ण रूप से प्रशासन रहेगा ।