खण्डवा – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में ग्राम पंचायत निशानियाँ माल के सचिव रामदीन कुमरे द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 में अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित करता है।
जिस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने सचिव श्री कुमरे के इस कृत्य के कारण उनकों म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत निशानियाँ रईस खान को ग्राम पंचायत निशानियाँ का सचिवीय प्रभार आगामी आदेश पर्यंत तक सौंपा गया है। इस आदेश के प्रभावशीलता के दौरान सचिव श्री कुमरे का मुख्यालय जिला पंचायत खण्डवा में रहेगा। निलंबन अवधि में शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/05/Online-Shop-Poster.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)