jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

खंडवा में नाबालिग लड़की का हाथ पकड़कर की छेड़छाड़, हिंदू जागरण मंच ने लगाए गंभीर आरोप

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बात करने से मना करने पर 15 वर्षीय बालिका के साथ नाबालिग ने मारपीट की। उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की, जब बालिका ने विरोध किया तो उसे चांटे मारे। बालिका जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो नाबालिग वहां से भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और मामलों को लेकर आक्रोश जताया है।

- Install Android App -

यह पूरा मामला पदम नगर थाना क्षेत्र का है। जहां इंदौर में रहने वाली नाबालिक बालिका के साथ पूर्व में परिचित नाबालिग ने छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी लगते ही हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा और अन्य कार्यकर्ता पदम नगर थाने पहुंचे। बालिका ने महिला पुलिस को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने कहा कि आरोपी पर गंभीर धारा में कार्रवाई होना चाहिए। मामला लव जिहाद का है। आरोपी के पास बालिका के फोटो हैं। जिसे एडिट कर वह उसे धमका रहा था। उस पर अपना धर्म कबूल करने के लिए दबाव डाल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।