jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव...

नौकरानी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों से संबंध बनाने का बोलता था बैंक मैनेजर

मकड़ाई समाचार इंदौर। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में निखिल नारायण माथुर की तलाश कर रही है। आरोपित ने नौकरानी से शारीरिक संबंध बना लिए और अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। उस पर आरोप है कि वह पीड़िता से दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता था।

जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक बैराठी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया था। पीड़िता साल 2013 में आरोपित के ‍यहां खाना बनाने का काम करती थी। इस दौरान आरोपित ने उसे रूम दिलवा दिया और लगातार संबंध बनाए। उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया और पति व बच्चों से दूर कर दिया। साल 2018 में उसने भावना से शादी कर ली और पीड़िता के फोटो व वीडियो रख लिए। पीड़िता ने परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। आरोपित ने उसके विरुद्ध ही प्रकरण दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पिछले महीने आरोपित पर केस दर्ज किया और उसकी तलाश में छापे मारे।

- Install Android App -

दुष्कर्म का आरोप उज्जैन से गिरफ्तार

महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में फरार आरोपित प्रदीप साहू निवासी पवासा मक्सी रोड़ को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। टीआइ ज्योतिबाला के मुताबिक पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। उधर खजराना थाना पुलिस ने आरोपित शबरान अली निवासी बाम्बे बाजार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। 21 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शबरान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए है।