jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

पंडित पी.एस अग्नि भोज एवं पंडित प्रताप भानु दमाडे के द्वारा कतिया समाज के 54 जोड़े का निशुल्क विवाह संपन्न हुआ

मकड़ाई समाचार सिराली। आखाजी भानाजी कतिया समाज कल्याण समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत निशुल्क विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 54 बर बधू का विवाह कराया गया। जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 5000 की तादाद की जनसंख्या में एकत्रित हुए विवाह समिति में मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार चौरे, विशेष अतिथि रामकुमार चौरे, सुखलाल सॉगुले विवाह समिति अध्यक्ष देवेश्वर दूधे एवं आख़ा जी भाना जी कतिया समाज अध्यक्ष भगवानदास ढोके सुबह 11:00 बजे से विवाह रस्म पूरी की गायत्री परिवार से पंडित प्रेमशंकर अग्निभोज एवं प्रताप भानु दमाडे के द्वारा बर बधू का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह में कन्याओं को उपहार भेंट करने के लिए मध्यप्रदेश शासन के कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल ने कन्याओं का आशीर्वाद लिया। जिसके पश्चात पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने भी सम्मेलन में शामिल हुए।

- Install Android App -

वर वधू आशीर्वाद लिया कार्यक्रम का संचालन खंडवा समिति अध्यक्ष राहुल सेजकर के द्वारा किया गया। इसमें लगभग समाज की काफी समितियों ने भाग लिया। जिसमें भोपाल, मंडीदीप, होशंगाबाद, इटारसी, टिमरनी, खिरकिया, हरदा, पलासनेर, नेपानगर, खंडवा, हंडिया, जलोदा एवम सिराली भुसावल समिति आदि समितियों की अनुशंसा पर समाज के 5000 हजार समाजिक बन्धुओ के आशीर्वाद से युवा नेता राहुल पवारे को कतिया समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। एवं युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। जिसके बाद युवा प्रदेश अध्यक्ष का कृषि मंत्री कमल पटेल के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

उपस्थित कतिया समाज सेवी वरिष्ठ समाजसेवी सोहन बिल्लौरे बंसीलाल भैसारे शकुंतला दूंनगे इटारसी, कतिया समाज अध्यक्ष केपी चौरे, खंडवा कतिया समाज अध्यक्ष राहुल सेजकर, नेपानगर के अध्यक्ष गणपत चौरसिया, खिरकिया कतिया समाज अध्यक्ष संजय बिल्लौरे, हंडिया कतिया समाज अध्यक्ष रामस्वरूप लखौरे, पलासनेर अध्यक्ष रामकृष्ण बिल्लोरे, भागवत ढोके, युवा अध्यक्ष डाली रामशंकर हूरमाले, भागवत ढोके, ध्रुव कुमार, योगेश मलारे, चेतन बिले, गणेश बिले, युवा संघ के कार्यकर्ता योगेश ढोके, अर्जुन हुरमाले, तरुण झिंझोरे, राहुल नागराज, परसोत्तम ओनकर, प्रदीप लोमारे, विनोद सांगुल्ले सहित हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।