ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ... एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि...

पढ़ाई के डर से घर से भागी किशोरी अब 7 साल बाद घर वापस लौटी

 मकड़ाई एक्सप्रेस खंडवा| पढ़ाई के डर से घर से भागी किशोरी अब 7  साल बाद अब स्वजन के पास लौट आई है। मूंदी पुलिस ने किशोरी को तलाशकर उसके माता-पिता के हवाले किया है। पुलिस ने मुंबई के बदलापुर में उसे ढूंढ निकाला। वह 15 वर्ष की उम्र में घर से गई थी। 22 वर्ष की होने पर घर लौटी है। मूंदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी सितंबर 2015 को घर छोड़कर चली गई थी।

इस पूरे मामले को लेकर मूंदी टीआइ केडी तिवारी ने बताया कि किशोरी कक्षा आठवीं तक पढ़ी है। स्वजन उसे आगे और पढ़ाना चाहते थे लेकिन उसका पढ़ने में मन नहीं था। इसके चलते वह घर छोड़कर चली गई थी। वह जब घर से गई थी तो उसकी उम्र 15 वर्ष की। परिवार ने उसके अपहरण का केस दर्ज करवाया था।

खंडवा से ट्रेन में बैठकर पहुंच गई मुंबई
किशोरी पूरनी से बस में बैठकर वह खंडवा आई और यहां से ट्रेन में बैठकर मुंबई के कल्याण स्टेशन पर उतरी। यहां उतरने के बाद वह डर की वजह से रोने लगी। उसे रोता देख एक महिला उसके पास आइ। उसने किशोरी से स्वजन के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया।

- Install Android App -

महिला उसे अपनी बेटी की तरह रखती थी

इसके बाद महिला उसे अपने साथ बदलापुर अपने घर ले गई। महिला उसे अपनी बेटी की तरह रखती थी। इस बीच किशोरी कपड़े की एक दुकान में काम करने लगी। यहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसने युवक के साथ शादी कर ली। कुछ समय बाद दोनों में झगड़ा हो गया और युवक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद से वह महिला के साथ रह रही थी।

साइबर सेल ने किया नंबर ट्रेस
उसने कुछ दिन पहले अपने माता.पिता को फोन कर बताया कि वह मुंबई में है। स्वजन ने उसके बारे में मूंदी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती का नंबर ट्रेस किया। इसके बाद गुरुवार को मूंदी पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। शुक्रवार को बदलापुर से लड़की को अपने साथ लेकर मूंदी आ गई। यहां उसे स्वजन के हवाले किया गया है।