पति को था पत्नी का किरायेदार साथ नाजायज संबंध का शक… इसलिए, लेकिन था कुछ उल्टा

सादे कागज पर जबरदस्ती दस्तखत करवाकर पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया था

- Install Android App -

सूरत। पत्नी का किराएदार से नाजायज संबंध की आशंका में पति कमरे में बाहर से ताला लगाकर ऑफिस जाता था। पत्नी से मिलने आने वालों पर नजर रखने के लिए वॉचमैन रखा था। इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़े होते थे।

पति की यातनाओं से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। महिला ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पति कल्पेश शाह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। वाकया सूरत के कतारगाम का है।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय महिला की वर्ष 2005 में शादी हुई थी। वर्ष 2021 में पत्नी को पता चला कि पति का दूसरी महिला से नाजायज संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। पति अक्सर पत्नी पर तलाक के लिए दबाव डालता था। इतना ही नहीं सादे कागज पर जबरदस्ती दस्तखत करवाकर पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया था।