jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को चाकू मारकर किया घायल, इंदौर रेफर

बीच-बचाव करने आई मासूम बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया

मकड़ाई समाचार उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन के नरवर में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को भी चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

- Install Android App -

जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम टंकारिया में मंगलवार बुधवार की रात्रि में परिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मासूम बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

एडिशनल एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि ग्राम टंकारिया निवासी ओंकार पुत्र भागीरथ नरवरिया उम्र 50 वर्ष ने बुधवार सुबह अपनी पत्नी ताराबाई उम्र 45 वर्ष और पुत्री रवीना उम्र 15 वर्ष को चाकू मार दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद ओंकार ने खुद को भी चाकू मार लिया। पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

मृतका ताराबाई के भाई सुरेश चौहान निवासी ग्राम दत्तोतर ने बताया कि उसके जीजा ओंकार का अपने भाई से 22 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि जीजा ने उसकी बहन और भांजी की हत्या क्यों की यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। महिला और बेटी की हत्या की सूचना मिलने पर टीआई, पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों और स्वजन के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा की युवक ने इतने बड़े घटनाक्रम को अंजाम क्यों दिया।