प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए पूर्व प्रेमी ने रचा हैनीट्रैप का जाल, युवती के सास-ससुर को भेजा अश्लील फोटो
महिला मित्र से इंजिनियर के साथ हुई चैट का स्क्रीन शॉट और अश्लील फोटो लेकर इंजिनियर के होने वाले सास ससुर को भेज दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खरगापुर निवासी एक आईटी इंजिनियर की शादी गोरखपुर की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन ये बात युवती के पूर्व प्रेमी आदित्य को अच्छी नहीं लगी। जिसके बाद पूर्व प्रेमी ने अपनी एक महिला मित्र को इंजिनियर से दोस्ती करने को कहा।
इस दौरान युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और बातचीत शुरू हो गई। जिसके बाद आदित्य ने अपनी महिला मित्र से इंजिनियर के साथ हुई चैट का स्क्रीन शॉट और अश्लील फोटो लेकर इंजिनियर के होने वाले सास ससुर को भेज दी। जिससे दोनों की शादी टूट गई। पीड़िता ने शादी टूटने के बाद गोमतीनगर थाने में हनीट्रैप की शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि युवती की मार्च में ही सगाई हुई थी। युवती के पूर्व प्रेमी आरोपी ने अपनी एक महिला मित्र की मदद से पीड़ित को इंस्टाग्राम में नकली आईडी के नाम से मैसेज करवाया था, जिसके बाद उसे उस महिला ने हनी ट्रैप के माध्यम से फंसा लिया। इस दौरान उनकी कुछ चैट भी हुई थी।
पीड़िता ने बताया कि पूर्व प्रेमी ने महिला के साथ इंस्टाग्राम में हुई प्राइवेट चैट और न्यूड फोटो को मेरी मंगेतर और उसके घरवालों को भेज दिया, यही नहीं आरोपी ने मेरी मंगेतर के साथ ली गई कुछ पुरानी तश्वीरों को मेरे घरवालों को भेज दिया। जिस कारण मेरी शादी टूट गई है।
गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि ‘गोमती नगर निवासी पीड़ित नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने थाने में शिकायती पत्र दिया था, जिसके मुताबिक हालही में पीड़ित की गोरखपुर की युवती से तय हुई थी, लेकिन यह रिश्ता युवती के पूर्व प्रेमी से देखा नहीं गया और उसने पीड़ित को अपनी एक महिला मित्र के जरिए हनी ट्रैप में फंसाकर उसकी शादी तुड़वा दी।

