jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

पति-पत्‍नी ने चार साल के बच्‍चे संग की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी

ये कदम किस लिए उठाया गया अभी इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्‍नी ने अपने बच्‍चे के साथ जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ये कदम किस लिए उठाया गया अभी इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। हालांकि मौके से कीटनाशक दवा मिली है।

रात सभी खाना खाकर सोए, लेकिन सुबह नहीं उठे

- Install Android App -

दरअसल, यह घटना खरोरा थाना के मोतीनपुर गांव की है। खबरों के अनुसार मोतीनपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय तुकेश्वर सोन केवरे अपनी पत्‍नी निक्‍की सोन केवरे (26 वर्ष) और चार साल के बेटे निहाल सोन केवरे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल रात सभी खाना खाकर सोए थे। आज सुबह नहीं उठे, काफी देर तक कोई सुबगुहाट नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो नजारा देख दंग रह गए। प्रत्‍यक्षदर्शी के अनुसार महिला और बच्चे की लाश पलंग पर और तुकेश्वर का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला।

मौके से कीटनाशक दवा मिली

जिसके बाद लोगों ने खरोरा थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी। खरोरा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला और बच्चे की लाश पलंग पर पड़े हुए थे। जबकि तुकेश्वर का शव फांसी पर लटकता मिला। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि किसी तरह के सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है ना ही किसी के शरीर में चोट के निशान है। प्राथमिक जांच में मौके से कीटनाशक दवा मिली है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।