jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

केरल यात्रा के दौरान पीएम मोदी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

PM Modi Kerala visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिनी केरल दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले मिले एक पत्र के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप की स्थिति है। पत्र में सुसाइड बम से पीएम मोदी की हत्या करने की धमकी दी गई है। कोच्चि के किसी शख्स द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में मिला है। सुरेंद्रन ने चिट्ठी को पुलिस को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

वाकई खतरा या किसी ने किया मजाक?

पत्र में एन के जॉनी नाम के व्यक्ति का पता लिखा गया था, जहां पुलिस पहुंच चुकी है। पत्र में लिखा गया है कि पीएम मोदी के साथ भी वही होगा जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ हुआ था। हालांकि कोच्चि के मूल निवासी जॉनी ने पत्र लिखे जाने से इनकार किया, लेकिन आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ साजिश है।

- Install Android App -

जॉनी ने मीडिया को बताया कि पुलिस उनके घर आई थी और पत्र के बारे में पूछताछ की थी। पुलिस ने मेरी लिखावट से पत्र का मिलान किया है। पुलिस को भी लग रहा है कि इस हरकत के पीछे कोई और है। हो सकता है कि वह व्यक्ति मुझसे द्वेष रखता हो। मैंने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर मुझे शक है।

पीएम की सुरक्षा पर आमने-सामने भाजपा और प्रदेश सरकार

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित वीवीआईपी सुरक्षा योजना को लीक करने के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा, धार्मिक चरमपंथी संगठन केरल में बहुत मजबूत और सक्रिय हैं। राज्य के खुफिया प्रमुख की रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है। इसमें प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), SDPI और माओवादियों सहित कई संगठनों का जिक्र है, लेकिन राज्य सरकार इन संगठनों को बचा रही है।