jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

पति ने पत्नि को पड़ोसी से बात करनेे से मना कर मोबाईल छीना,नाराज पत्नि ने रात में खौलता तेल डाल हुई फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर | कंपू इलाके में रहने वाले एक युवक पर उसकी पत्नी ने रात 2 बजे खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी पत्नी पड़ोसी से फोन पर बात करती थी और उसने पड़ोसी से बात करने से मना किया। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया।

गुस्से में महिला ने रात 2 बजे तेल को गरम किया और सोते समय पति पर उड़ेल दिया। युवक के पैर, जांघ और आसपास का हिस्सा झुलस गया। पहले उसने इलाज करवाया, इसके बाद कंपू थाने आकर शिकायत की। कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Install Android App -

कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि महादजी नगर में रहने वाला सुनील धाकड़ पुत्र विशंभर धाकड़ प्रायवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी भावना से कुछ समय से उसका झगड़ा चल रहा है।

सुनील के पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति से भावना फोन पर बात करती है। सुनील ने जब देखा तो भावना फोन पर किसी से बात कर रही थी।इस पर उसने आपत्ति जताई। 6 जून को वह फोन पर बात कर रही थी, इस पर सुनील ने मोबाइल ही छीन लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात करीब 2 बजे भावना जागी, उसने तेल गर्म किया और सुनील पर उड़ेल दिया। सुनील झुलस गया और महिला यहां से भाग गई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया।पहले सुनील का साला इलाज करवाने के लिए आया था। दो दिन बाद वह भी भाग गया। जब सुनील की स्थिति में सुधार हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की।