jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर, पति को उतारा मौत के घाट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बोकारो |जिले में  प्रेमिका ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया है|दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था|जिसका पति विरोध किया करता था इस बात से नारज दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से ही हटा दिया है|

महिला का प्रेमी  पंचायत का मुखिया  है

- Install Android App -

घटना  टुघरी गांव की है, जहां पत्नी और उसके प्रेमी के द्वारा पति की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है| महिला का प्रेमी बिजुलिया पंचायत का मुखिया है| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| वहीं  पत्नी दुर्गा देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही ह, हालांकि मुखिया वासुदेव रजवार ने हत्या से इंकार किया है.
देर रात मुखिया मृतक के घर पहुंचा था

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मृतक परेश गोस्वामी की पत्नी दुर्गा देवी और पंचायत के मुखिया वासुदेव रजवार के बीच कई दिनों से अवैध संबंध था| जिस कारण इस घटना को कल देर रात अंजाम दिया गया है| थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हत्या की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो घरवालों ने हत्या की बात कही| जबकि पत्नी ने फंदे से झूल कर आत्महत्या करने की बात कही है|मृतक के भाई ने बताया कल देर रात मुखिया मृतक के घर पहुंचा था| जिसके बाद ही दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.