jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

पत्नी के प्रेमी ने दोस्त बनकर पहले की हत्या, दो बार शव को जलाया,तीसरी बार में अस्थियां समेट चंबल में बहाया

मकड़ाई समाचार भिंड । गोहद चौराहा थाना क्षेत्र से नौ फरवरी को गायब हुए कोट परोसा निवासी युवक की हत्या का बुधवार को कंट्रोलरूम में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने दोस्त बनकर की थी। हत्या के बाद शव को ऊमरी क्षेत्र के पांडरी बाबा मंदिर के आगे बीहड़ में रात में जला दिया है। दूसरे दिन प्रेमी फिर वहां गया और फिर से शव को जलाया। तीसरे दिन शव के अवशेष बोरी में भरकर चंबल नदी में विसर्जित कर दिए। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित हत्याकांड से जुड़े सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार, गोहद चौराहा टीआइ उपेंद्र छारी मौजूद रहे।

- Install Android App -

गोरमी के कोट परोसा निवासी 24 वर्षीय करन उर्फ मोनू भदौरिया पुत्र रघुवीरसिंह भदौरिया की शादी मई 2022 में पोरसा निवासी 20 वर्षीय राधिका तोमर से हुई थी। करनसिंह राजस्थान के भीलवाड़ा में एक टोल पर नौकरी करता था। 10 फरवरी को मोनू के पिता ने गोहद चौराहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा नौ फरवरी को ग्वालियर से गांव आ रहा था, लेकिन गोहद चौराहा के बाद उसका फोन बंद रहा है। युवक के गुम होने और मामला संदिग्ध लगने पर एसपी श्री चौहान ने गोहद एसडीओपी और टीआइ को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की डिटेल निकाली तो अंतिम बार बात पत्नी से होना बताया। पुलिस ने पत्नी की काल डिटेल निकाली तो एक नंबर पर उसी दिन कई बार बात होना पता चला। नंबर के आधार पर पुलिस ने अनुराग चौहान पुत्र सबलसिंह चौहान निवासी चतुर्वेदी नगर थाना सिटी कोतवाली को पकड़कर पूछताछ की तो उसने मोनू की हत्या करना स्वीकार कर लिया।