jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले...

दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेंबल को पकड़ने पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए

 मकड़ाई समाचार  इंदौर। महिला थाना पुलिस को एक पुलिसकर्मी की सरगर्मी से तलाश है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर जगह-जगह पोस्टर चस्पा करवाए है। कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है||टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक आरोपित कांस्टेबल का नाम अनिरुद्ध पुत्र मांगीलाल राठौर निवासी टकरावद मंदसौर है। वह नीमच थाना में पदस्थ रहा है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से दोस्ती की और उसको शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। अनिरुद्ध द्वारा कई बार संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।पीड़िता द्वारा जनसुनवाई में शिकायत करने पर महिला पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित को ढूंढा लेकिन वह फरार हो गया। इस बीच अग्रीम जमानत के प्रयास भी किए लेकिन वह सफल नहीं हुआ। पुलिस ने परेशान होकर पहले उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर इनाम घोषित किया बाद में जगह जगह पोस्टर चस्पा करवा दिए।

- Install Android App -

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अनिरुद्ध से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए और उसने प्रेम का इजहार किया। पीड़िता द्वारा इन्कार भी किया लेकिन उसने कहा कि वह उसके बगैर नहीं रह सकता। उसने फोन पर हाथ की नस काट कर मरने की धमकी दी। पीड़िता शादीशुदा भी है। उसने पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। वह दबाव बना कर कई धार्मिक स्थलों पर ले गया। जम्मू में तो उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। वह पीड़िता को पति से दूर रखता था। यहां तक की वह रात में फोन चालू रखवाता था। पीड़िता ब्लैकमेलिंग से परेशान हुई तो पुलिस के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया