jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

पत्नी के भाई की बीवी को ले भागा 50 वर्षीय जीजा, अब वापस लौटकर दोनों चले गए अपने अपने घर, चौंका देगी वजह

वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल पहले 50 साल का जीजा अपनी पत्नी के भाई (साले) की 34 वर्षीय पत्नी को लेकर भाग गया था।

मकड़ाई समाचार छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में वैलेंटाइन-डे पर प्यार का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल पहले 50 साल का जीजा अपनी पत्नी के भाई (साले) की 34 वर्षीय पत्नी को लेकर भाग गया था। वैलेंटाइन-डे पर दोनों गुमशुदगी के मामले में खुद की उपस्थिति दर्ज कराने थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उनसे पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छोड़ दिया। कमाल की बात ये है कि, वापस लौटकर दोनों ही अपने-अपने घर चले गए। वहीं, भागने वाली युवती के पति का कहना है कि, उसे अभी भी अपनी पत्नी पर शक है कि, आखिर ऐसी क्या वजह है जो वो घर लौट आई है।

गौरतलब है कि, शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में करीब डेढ़ साल पहले भाई-बहन ने अपने-अपने पति-पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दायर की थी। पुलिस ने उन्हें बहुत ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिले। बाद में युवक को पता लगा कि, उसकी पत्नी उसी के जीजा के साथ भाग गई है। पुलिस के मुताबिक, जीजा की उम्र 50 वर्ष है जबकि, महिला की उम्र 34 वर्ष बताई गई है। दौनों के भागने के बाद डेढ़ साल की अवधि में उन दोनों ने घर-परिवार में किसी से भी संपर्क नहीं किया, लेकिन अचानक वापस अपने अपने घर लौटने से दोनों के परिवारों में संदेह है।

- Install Android App -

युवक को पत्नी पर संदेह

पुलिस के अनुसार, वापस लौटे युवक युवती पुलिस में सूचना देकर अपने-अपने पति और पत्नी के पास चले गए। हालांकि, इस मामले में साले को अब भी अपनी पत्नी पर शक है। युवक का मानना है कि, अब भी उसकी पत्नी के संबंध उसके जीजा के साथ हैं। वो फिर किसी भी वक्त उसे छोड़कर भाग सकती है। युवक का ये भी मानना है कि, हो न हो ये दोनों किसी न किसी योजना के तहत ही वापस लौटे हैं। युवक का कहना है कि, उसे अपनी बहन और उसके बच्चों की चिंता सता रही है।

महिला के मन को लगी ठेस

दूसरी ओर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति उसके भाई के घर आता-जाता था। हमने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि, इस दौरान उन दोनों के बीच ही अफेयर शुरु हो जाएगा। महिला का पति बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करता है। हाल ही में उसने 1 करोड़ की जमीन भी बेची है। पीड़ित महिला ने कहा कि, उनके रिश्ते का पता लगते ही मन को ठेस लगी। लेकिन, घर से भागने के बाद वो दोनों वो दोनों वापस लौट आए हैं। लेकिन, उनकी मंशा कुछ ठीक नहीं लग रही।