jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

पत्नी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर पति को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल

उत्तराखंड। उत्तरकाशी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, नौगांव ब्लॉक के हिमरौल गांव में महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

बड़कोट के नायब तहसीलदार जगेंद्र चौहान ने बताया कि बताया कि काजल उम्र 21 वर्ष और जसपाल राणा उम्र 22 वर्ष की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला की एक महीने की बेटी भी है। सोमवार देर रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने पति की हत्या कर दी।

राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य ने बताया की हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को महिला के घर से करीब 25 मीटर दूर से बरामद कर लिया गया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। महिला के खिलाफ राजस्व चौकी दारसौं में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने रात को ही महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया था।