ब्रेकिंग
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने आज से प्रारम्भ होगा ‘‘नर्मदा पेडल फेस्ट’ सीधी में नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया!  काम कराने के बदले 25 हजार लेते लोकायुक्त ने रंग... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह के लिये तिथियां निर्धारित हरदा:- क्षेत्रवासियों व कांग्रेसजनों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का किया सम्मान अतिक्रमण हटाने की मुहिम औपचारिकता बनकर रह गई। पढ़े पूरी खबर हंडिया : सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति !  महिला की गले मे फंदा फसने से हुई मौत ! आलू प्याज छीलने की मशीन पर कर रही थी काम !  बिग न्यूज हरदा: मकड़ाई रोड़ पर मिली मकड़ाई निवासी युवक की संदिग्ध लाश, पुलिस जांच में जुटी! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 21 दिसंबर 2024 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे।

पत्‍नी ने लोहे की राड से हमलाकर पति की हत्या की: अवैध संबंध के शक में रोजाना होता था दोनों के बीच विवाद

चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच आज भी विवाद हुआ

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ कॉलोनी एक महिला ने लोहे की राड से मारकर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पति अपनी पत्‍नी के चरित्र पर संदेह करता था। इससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। पति की हरकत से परेशान होकर पत्‍नी ने पति की हत्‍या कर दी।

- Install Android App -

दरअसल, घटला रायपुर के अमलीडीह के सेंट जोसेफ कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार कालोनी में रहने वाली पत्नी मोती उर्फ मिनी साहू की अपने पति सुरेंद्र साहू के साथ आए दिन विवाद होता था। मृतक सुरेंद्र अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शंका कर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच आज भी विवाद हुआ। पति-पत्‍नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुस्‍से में आकर मोती साहू ने पति पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।