jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

अतिक्रमण हटाने की मुहिम औपचारिकता बनकर रह गई। पढ़े पूरी खबर

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा।सुबह नगर पालिका प्रशासन राजस्व और पुलिस की टीम बस स्टैंड के पास का अतिक्रमण शनिवार को हटाने पहुंची यहां करीब आधा सैकड़ा अतिक्रमण चिह्नित हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व से विशेष तैयारियां नहीं होने के चलते करीब दो घंटे की कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम दुकानों में टीन शेड के बाहर रखा व्यापारी का सामान को भी नहीं हटवा पाई बैंक आफ इंडिया के पास एक बड़ा टिन सेट बना हुआ है हुआ है उसे भी नहीं हटा पाई कुछ गरीबों का अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का अमला चलता  बना। नागरिक अजय सुनील ने बताया कि हमेशा की तरह प्रशासन का अमला केवल औपचारिकता की कार्यवाही करता है ।

पूर्व में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके साथ ही कहा गया कि अतिक्रमण हटा लिया जाए नहीं तो प्रशासन हटाएगा ।बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने नालियों में आधी दुकानें और टीनशेड भी नहीं हटे बस स्टैंड के पास आधा सैकड़ा अस्थायी अतिक्रमण चिह्नित हैं। इनमें कुछ दुकानदारो के द्वारा नालियों में फर्शी पत्थर रखकर आधी दुकानें नाली में फैला रखी हैं। साथ ही दुकानों के बाहर टीनशेड भी बनवा लिया गया है। ये टीनशेड नालियों के बाहर हैं।अतिक्रमण के कारण ही रास्ता सिकुड़कर आधा रह गया है। दुकानदारों की मनमानी के कारण पर्याप्त जगह नहीं होती है खासी परेशानी यहां से निकलने वाले नागरिकों को उठानी पड़ती है।

पूर्व में कई बार हटाया अतिक्रमण

नगर पालिका और प्रशासन की ओर से पूर्व में भी कई बार नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ दिन बाद दुकानदारों द्वारा फिर अतिक्रमण कर लिया जाता है। अतिक्रमण हटाने के बाद हर बार ऐसी ही स्थिति बनती है।

- Install Android App -

अतिक्रमण करने वाले लोगों के खुद प्रभावशाली

राजनीतिक संरक्षण होने के चलते कार्रवाई का असर ज्यादा दिन नहीं रह पाता है। जिम्मेदारों द्वारा इस प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है कि नालियों पर अतिक्रमण नहीं किया जा सके यहां असरदार लोगों द्वारा अतिक्रमण करके गरीबों को किराए पर दुकान चलवाने का मामला भी सामने आ रहा हैं ।

जिनसे अतिक्रमण स्थल पर दुकान चलाने के नाम पर किराया वसूला जाता है। बस स्टैंड की सड़क पर ही लोगों ने अस्थाई दुकानें बना ली हैं और नगर पालिका का अमला इतने दिनों से देखता रहा। लोगों का कहना है कि पहले खुद ही नपा से जुड़े लोगों द्वारा सह देकर अतिक्रमण कराया जाता है फिर बाद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। प्रशासन के द्वारा बस स्टैंड से गांधी चौक तक का अतिक्रमण हटाए लेकिन हटाने के बाद ही वापस हो गया।

अधिकारियों से नहीं हुआ संपर्क।

पूरे मामले में नगर पालिका सीएमओ शीतल भलावी से बात करना चाहा तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

पूरे मामले में एसडीम सरोज परिहार से बात करना चाहा तो उनका मोबाइल कवरेज से बाहर बताया गया।