jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

महिला की गले मे फंदा फसने से हुई मौत ! आलू प्याज छीलने की मशीन पर कर रही थी काम ! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन।महाकालेश्वर मन्दिर करीब अन्न क्षेत्र में एक महिला कर्मचारी द्वारा आलू प्याज छीलने वाली मशीन पर काम किया जा रहा था अचानक उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया और गला कसाने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला  

- Install Android App -

महिला कर्मचारी रजनी खत्री उम्र 30 वर्ष शनिवार की सुबह 6 बजे आलू प्याज छीलने की मशीन पर काम कर रही थी इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन मे फंस गया वहां उपस्तिथ कर्मचारियो ने मशीन बन्द कर रजनी के गले से फन्दा निकाल कर उसे अवंतिका अस्पताल लेकर गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार रूपाली जैन, एसडीएम एल एन गर्ग जिला अस्पताल पहुचें।इधर महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच मे लिया है। पुलिस द्वारा सीसी टीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। बताया जा रहा है की वहां काम कर रहे एनी 3 कर्मचारी की हादसे को देखकर तबियत खराब हो गई उन्हे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रजनी खत्री विगत 7 वर्षो से महाकाल मन्दिर मे काम कर रही थी वह अपने पति से अलग रहतीं थी।  उसके साथ 12 साल बेटा भी है। एस डी एम द्वारा रजनी के परिवार को 2 लाख रूपये आर्थिक सहायता मुआवजा देने की बात कही गई है।