jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

पत्‍नी ने लोहे की राड से हमलाकर पति की हत्या की: अवैध संबंध के शक में रोजाना होता था दोनों के बीच विवाद

चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच आज भी विवाद हुआ

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ कॉलोनी एक महिला ने लोहे की राड से मारकर अपने पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है पति अपनी पत्‍नी के चरित्र पर संदेह करता था। इससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। पति की हरकत से परेशान होकर पत्‍नी ने पति की हत्‍या कर दी।

- Install Android App -

दरअसल, घटला रायपुर के अमलीडीह के सेंट जोसेफ कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार कालोनी में रहने वाली पत्नी मोती उर्फ मिनी साहू की अपने पति सुरेंद्र साहू के साथ आए दिन विवाद होता था। मृतक सुरेंद्र अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शंका कर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।

चरित्र संदेह की बात को लेकर दोनों के बीच आज भी विवाद हुआ। पति-पत्‍नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुस्‍से में आकर मोती साहू ने पति पर लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सुरेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र नगर थाना की पुलिस ने इस मामले में आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।