के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार, सिवनी मालवा।
हिरणखेड़ा में विसर्जन देवी धाम द्वारा आयोजित भजन संध्या मैं सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की आवाज में झूम झूम के नाचे श्रद्धालु अंबे माई उतरी है बाग में हो मां भजन में झूम झूम के नाचे श्रद्धालु’ ये भगवा रंग, जिसे देख जमाना हो गया दंग, जिसे ओढ़ के नाचे रे भजन गायिका शहनाज अख्तर ने शनिवार रात में सहयोगी कलाकारों के साथ जब मंच पर प्रस्तुति दी तो हजारों श्रद्धालुओं जमकर झूमे।
ज्यों-ज्यों शहनाज अख्तर ने भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी श्रद्धालुओं पर भजन सुनने की आस्था बढ़ती गई कार्यक्रम में हजारों महिला-पुरुष और बच्चों के साथ ही आयोजक मंच पर शहनाज अख्तर के भजनों पर खूब झूमे।भजन संध्या में देर रात भजन व कार्यक्रम से शहर का माहौल भजन और नृत्य से रोमांचित हो उठा।
भजन गायक शहनाज अख्तर द्वारा ‘पांव पैजनियां, पांव पैजनियां…’, ‘भोले हो गए टनाटन।
‘उनके हाथों में लग जाए ताला…’, ‘मेरी मैया की चुनर उड़ी जाए। सहित अनेक गीतों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति के दौरान हजारों श्रोताओं ने तालियां बजाकर साथ दिया।
आयोजन स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मुख्य अतिथि विधायक प्रेम शंकर वर्मा श्री मां बिजासन देवी समिति हिरण खेड़ा आयोजक संतोष राजवंशी मंगल सिंह भिलाला आशीष गोर प्रकाश जैन अमित आशुतोष लिकोरिया विष्णु मालवीय एवं समस्त ग्रामवासी हिरण खेड़ा सहित समिति के सदस्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

