jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पिता का अंतिम संस्कार कर प्रयागराज से सतना लौट रहे परिवार की कार पलटी, एक की मौत, छह घायल

मकड़ाई समाचार चित्रकूट, सतना। झांसी-मीरजापुर हाईवे-35 पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें बहनोई की मौत हो गई, जबकि साले समेत छह घायल हैं। सभी लोग प्रयागराज से परिवार के एक सदस्य का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश जिला सतना थाना कोठी के घुरेहा निवासी 70 वर्षीय अयोध्या प्रसाद कुशवाहा की सोमवार को गंभीर बीमारी से मौत हो गई। 22 अरविंद कुशवाहा अपने पिता का शव लेकर बुधवार को अंतिम संस्कार करने प्रयागराज गए थे। उनके साथ बहनोई थाना कोठी के खामा निवासी 50 वर्षीय धर्मेंद्र पाठक उर्फ गोविंद भी थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग रात में तीन बजे लौट रहे थे। बरगढ़ थाना में सुचेता कालोनी के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। दुर्घटना में धर्मेंद्र पाठक और अरविंद समेत चालक जिला सतना के नागौद निवासी राकेश, सतना थाना कोठी के कंचनपुरवा निवासी ओम प्रकाश और जिला पन्ना के थाना देवेंद्रनगर के गड़े परड़िया निवासी जगदीश कुशवाहा और किशोरीलाल, जिला पन्ना थाना सलेहागंज निवासी अर्जुन कुशवाहा घायल हो गए, सभी को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र मऊ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। हालात नाजुक होने से बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।