jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पीएचई का लेखापाल निकला घूसखोर : 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए की थी एक लाख रुपए की डिमांड

मकड़ाई समाचार मंदसौर। मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तारी की खबर आ रही है। इसी कड़ी में आज पीएचई विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर लेखापाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार उज्जैन ईओडब्ल्यू की टीम ने मंदसौर पीएचई विभाग के कार्यालय पर मारी रेड। विभाग के लेखापाल सैयद मुजीब रहमान को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने पेंशन प्रकरण निपटाने के नाम पर विभाग के ही रिटायर्ड टेक्नीशियन से एक लाख रुपए की मांग की थी। फरियादी प्रेम शंकर प्रधान ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू को की थी। उनकी शिकायत पर उज्जैन से ईओडब्ल्यू के डीएसपी सहित करीब 12 सदस्यीय टीम ने मारी रेड। जानकारी अजय केथवास, डीएसपी ईओडब्ल्यू उज्जैन ने दी।