पीडब्ल्यूडी ऑफिस का कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार लोकायुक्त टीम द्वारा आवेदक रमेश साल्वे पिता मांगीलाल साल्वे चौकीदार PWD संभाग क्रमांक एक इंदौर।
रिपोर्ट – रविशंकर खेड़े
निर्माण विभाग ,संभाग क्रमांक एक इंदौर विवरण- आवेदक के अनुसार वह शासकीय आवास आवंटन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा था कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन देवेंद्र पवार द्वारा आवास आवंटन के एवज़ में 4 हज़ार रुपये रिश्वत की माँग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर की गई शिकायत का सत्यापन कराया गया ,शिकायत सही पाए जाने पर आजदिनांक 19.06.2023 को ट्रैपदल का गठन किया गया है और सहायक ग्रेड तीन देवेंद्र पवार को 1500 /-रुपये की रिश्वत लेते हुए कार्यालय कार्यपालन यंत्री संभाग क्रमांक एक के परिसर में रंगे हाथ ट्रैप किया गया 2000 रुपये की रिश्वत राशि आरोपी द्वारा पूर्व में ही ले ली गई थी।आरोपी देवेंद्र पवार सहायक ग्रेड तीन के विरुद्ध धारा 7 भ्रनिअ का प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही अभी जारी है।

