jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

पी.एम.ई.जी.पी. योजनान्तर्गत ईडीपी प्रशिक्षण 20 जनवरी से

मकड़ाई समाचार हरदा। उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश सेडमैप भोपाल द्वारा आयोजित एवं राज्य कार्यालयखादी एवं ग्रामोद्योग आयोग भोपाल द्वारा प्रायोजित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनार्न्‍तगत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदाखादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामोद्योग आयोगभोपाल के माध्यम से वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020-21 तक बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण प्रकरण के हितग्राहियों का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का आयोजन सेडमैप हरदा द्वारा 20 जनवरी 2021 से 30 जनवरी 2021 तकहरदा में प्रशिक्षण स्थल सेडमैप प्रशिक्षण एवं परामर्श केन्द्रद सक्सीस जोनजी.पी. मॉल के सामने बस स्टैंड रोड हरदा में किया जा रहा है।

- Install Android App -

      प्रशिक्षण का उद्देश्‍य ऋण स्वीकृत शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वयं का उद्योग व्यवसाय लगाने एवं उसका सफल संचालन करने हेतु तैयार करना है। हितग्राही स्वरोजगार स्थापना हेतु विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले के संसाधनों की जानकारीसमस्याओं का समाधानविपणन कौशलगहन बाजार सर्वेक्षणकार्यशील पूंजी एवं नगद प्रबंधनवस्तु की लागत एवं मूल्य निर्धारणसंप्रेषण कलाव्यावसायिक समझौतों का महत्वइंश्‍योरेंसलेखा एवं जी.एस.टी. इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र दिया जावेगा। तत्पश्‍चात ही स्वीकृत ऋणों की राशि वितरित बैंकों द्वारा की जा सकेगी। प्रशिक्षण भारत सरकार द्वारा निर्धारित कोविड-19 के मापदण्डों का पालन करते हुए आयोजित किया जावेगा।

      अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयकसेडमैप हरदा दिनेश कुमार गावड़े से मोबाईल नम्‍बर 9425675318 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा पी.एम.ई.जी.पी योजनार्न्‍तगत ऋण स्वीकृत हितग्राही अपना आवेदन सेडमैप प्रशिक्षण एवं परामर्श केन्द्रद सक्सीस जोनजी.पी. मॉल के सामने हरदा में कर सकते हैं।