jhankar
ब्रेकिंग
विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेतों से मोटर और मकानों से मूंग चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल

पुरानी जगह ही लगेगा भगोरिया हाट, पुरानी मिर्च मंडी में रहेगा अस्थाई बस स्टैंड

सुनील पटल्या बेड़िया। आदिवासी समुदाय का लोकप्रिय पर्व भगोरिया बड़े उत्साह के साथ मनाएगे। बेड़िया क्षेत्र का सबसे बड़ा भगोरिया रविवार को लगेगा। जयस संगठन द्वारा जगह की कमी को देखते हुए पुरानी मिर्च मंडी में भगोरिया हाट लगाने का आवेदन दिया था। ग्राम पंचायत सचिव रामचंद्र बिरला ने बताया कि ग्राम पंचायत में ग्राम के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व थाना प्रभारी की उपस्थिति में बैठक में निर्णय लिया गया है कि भगोरिया पुरानी जगह ही लगेगा। वही जगह कमी को लेकर विनित जैन की एक एकड़ से ज्यादा खाली जमीन है उसमें भगोरिया हाट की दुकाने लगाई जाएगी। जिससे भगोरिया हाट बाजार आसानी से लग सकेगा। ग्राम पंचायत द्वारा भगोरिया वाले स्थान पर साफ सफाई कराई जा रही है। साथ ही पुरानी मिर्च मंडी में अस्थाई बस स्टैंड व खरगोन रोड़ की बस ड्रीम सिटी कालोनी में बस स्टैंड रहेगा। वही पार्किंग व्यवस्था ड्रीम सिटी व बाय पास रोड़ पर रहेगी।

- Install Android App -

रविवार भगोरिया के दिन पुलिस जगह जगह तैनात रहेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर रविवार को बाजार में मोटरसाइकिल भी प्रतिबंधित रहेगी। ग्राम पंचायत द्वारा भगोरिया हाट में टेंट व पानी की व्यवस्था की जाएगी। भगोरिया हाट को लेकर नगर में बड़े झूले, नाव, आदि मनोरंजन के साधन लगने लगे हैं। मालूम हो कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण भगोरिया हाट नही लग पाया था। इस वर्ष भगोरिया में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय परम्परागत वेश भूषा में सज संवरकर शामिल होंगे ।