jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पुलिस ने कुख्यात आनंद सागर को मार गिराया, जिस पर शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 22 लाख रुपये लूटने आरोप था

मकड़ाई समाचार सतना| शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 22 लाख रुपये लूटने के आरोपित कुख्यात आनंद सागर को मार गिराया है। मप्र की सतना पुलिस और उप्र की जौनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा के अलीगंज के पास मुठभेड़ में सतना में मुनीम की हत्या व लूट में शामिल शूटर आनंद सागर यादव को मार गिराया। आनंद जौनपुर के केराकत क्षेत्र के उसरापुर पचवारा का रहने वाला था। इस मुठभेड़ में दो आरोपितो को गिरफ्तार करने की भी जानकारी है। लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुभाष यादव गिरोह ने एक शराब कंपनी के मुनीम की हत्या कर 22 लाख की लूट की थी।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। तभी से दोनों प्रांतों की पुलिस गिरोह की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। इस गिरोह ने जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सतना आदि जिलों में कई आपराधिक घटनाएं की हैं। मुठभेड़ में मारे गए आनंद सागर यादव का आपराधिक रिकार्ड जुटाया जा रहा है।। 

जानकारी अनुसार थाना बक्सा के अलीगंज इलाके में हाइवे के किनारे रेलवे लाइन के पास बदमाशो की सतना पुलिस को लोकेशन मिली| जिसके बाद सतना पुलिस और जौनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर कर इलाके की घेराबंदी की गई। घेराबंदी तोड़ कर फायर करते हुए बदमाश आनंद सुभाष यादव ने भागने के प्रयास किया लेकिन जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए ले जाया गया जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं गिरोह का दुर्दांत अपराधी जेडी यादव के गिरफ्तार होने की खबर है