jhankar
ब्रेकिंग
‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज

पुलिस ने दूध के ट्रक से 36.96 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

मध्य प्रदेश| धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर पुलिस ने एक प्रमुख डेयरी ब्रांड का दूध गुजरात ले जा रहे ट्रक की जांच की। इसमें छिपाकर रखी गई 36.96 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब की 290 पेटियां जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) देवेंद्र धुर्वे ने  बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात की एक प्रमुख डेयरी ब्रांड के दूध से लदे ट्रक का इस्तेमाल हरियाणा से पड़ोसी राज्य गुजरात में शराब ले जाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने नौगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान उसमें शराब की 290 पेटियां मिली। जिसकी कीमत 36.96 लाख रुपए है।