jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हर की पौड़ी के पास पहचान छिपाकर हिंदू बनकर चला रहा था भोजनालय ,आधार कार्ड से हुई पहचान निकला मुस्लिम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरिद्वार|  उत्तराखंड में हर की पौड़ी के पास मंगलवार को एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा गया जो पहचान छिपाकर वहां एक भोजनालय चला रहा था।  यह शख्स हर की पौड़ी के पास एक हिंदू नाम रखकर तीर्थयात्रियों के लिए भोजनालय चला रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए हिंदू धार्मिक स्थलों का प्रबंधन देखने वाले निकाय के अधिकारी ने कहा कि शख्स का आधार कार्ड देखने के बाद उसकी असली पहचान जाहिर हो गई।

आधार कार्ड में पिता का नाम मोहम्मद मुनीर 

- Install Android App -

हर की पौड़ी का मैनेजमेंट देखने वाली गंगा सभा के पदाधिकारी उज्ज्वल पंडित ने बताया कि शख्स को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के उपनियमों के अनुसार हर की पौड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदू प्रवेश नहीं कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक (नगर) स्वतंत्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति हिरासत में है और मामले की जांच की जा रही है। पंडित ने दावा किया कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाने के लिए हिंदू नाम ‘चुन्नू’ रखा था लेकिन उसके आधार कार्ड में उसके पिता का नाम मोहम्मद मुनीर लिखा था। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड से पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला है।

पहले भी पकड़े गए हैं कई गैर हिंदू

बता दें कि इसके पहले ही हर की पौड़ी में कई गैर हिंदुओं को पहचान छिपाकर दुकान चलाते पकड़ा गया है। पिछले महीने गंगा सभा के पदाधिकारियों ने 3 ऐसे लोगों को पकड़ा था। जब उनसे नाम पूछे गए तो उन्होंने अपने हिंदू नाम बताए लेकिन जब उनके आधार कार्ड की जांच की गई तो एक का नाम अजमल, दूसरे का नाम आसिफ और तीसरे का नाम कल्लन अहमद निकला। बाद में गंगा सभा के लोगों ने तीनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।