jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

पूरी तरह स्वस्थ हैं MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी, निधन की खबर झूठी

एमडीएच के मालिक चुन्नी लाल के निधन की खबर झूठी है वह जीवित हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर एमडीएच संस्थापक के निधन की अफवाह वायरल हो गई थी। कंपनी और परिजन के पास लगातार फोन आने के बाद कंपनी की तरफ एक एक वीडियो जारी किया जिसमें गुलाटी गायत्री मंत्र का पाठ करते नजर आ रहे हैं।
गुलाटी ने खुद बताया कि वह स्वस्थ हैं और रविवार को उन्होंने दिल्ली के सरिता विहार में एक कार्यक्रम भी भाग भी लिया था। वहीं उनके दामाद सुभाष शर्मा की मानें तो किसी ने उनके पिता चुन्नीलाल की फोटो लगाकर उनके निधन की अफवाह फैला दी जिससे उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पडा।
महाशय जी के नाम से जाने जाने वाले धर्मपाल गुटाली का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में 1922 को मौहल्ला मियानापुर में हुआ। बंटवारे के बाद उनका परिवार दिल्ली आ गया और फिर उन्होंने मसाले का काम शुरू किया और आज एमडीएच मसाला देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में मसालों के लिए जाना जाता है।