jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार,आज पैतृक गांव आंखमऊ किया जाएगा

मकड़ाई समाचार भोपाल। जेडीयू जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्थिव देह आज चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्‍ली से भोपाल लाई जा रही है।सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह शरद यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए ओल्ड एयरपोर्ट पहुंचे। दिग्विजय के साथ उनके पुत्र व प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी हैं। इसके बाद शरद की पार्थिव देह को नर्मदापुरम के माखननगर में स्‍थित पैतृक गांव आंखमऊ रवाना किया |  जहां दोपहर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्‍विजय सिंह भी उनके अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे।शरद यादव के अंतिम संस्‍कार में उनके ग्राम आंखमऊ में विशिष्ट लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य राजनेता भी पहुंचेंगे। शरद यादव के पुश्‍तैनी घर पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ ही माखननगर का पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

- Install Android App -

शरद यादव के पुश्‍तैनी घर पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा है। लोगों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ ही माखननगर का पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आंखमऊ में लोग गमगीन है, कई घरों में सुबह से चूल्हा नहीं जला है। शरद यादव लोगों के में काफी प्रसिद्ध थे। वर्ष 2019 में आखिरी बार होली के अवसर पर माखननगर पहुंचे थे। भतीजे नवीन यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। अंतिम संस्कार दोपहर 01 बजे किया जाएगा।
कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी डा गुरकरन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर व्यवस्था की जा रही है। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार के लिए पुलिस लाइन से जवानों को ले जाया जा रहा है। ग्राम आंखमऊ में पैतृक निवास के पास ही एक खलिहान में शरद यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके रिश्‍तेदार व समाज के लोग देर रात ही आंखमऊ पहुंच चुके हैं। नवीन ने बताया कि बिहार सहित अन्य जगहों से भी लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।