हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा देश के लिए अपनी सेवाएं देकर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए भारतीय सैनिक हुकुम सिंह का उनके गृह ग्राम पानतलाई पहुंचकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। साथ ही उनके माता-पिता एवं पत्नी का भी सम्मान किया। डॉ. दोगने द्वारा कहा गया,कि देश एवं भारतीय सेना के लिए सेवाएं देना बहुत ही गर्व की बात है। बहुत ही खुशनसीब होते हैं,वह लोग जिन्हें भारतीय सेना मे देश के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने का अवसर मिलता है। हमें हुकुम सिंह पर गर्व है। डाँ दोगने ने बताया कि सीमा पर जवान और खेत पर किसान ये दोनों देश की धरोहर है कड़कड़ाती ठंड हो या झमाझम बारिश या तीखी हो धूप फसल उगाकर अन्न अन्नपूर्णा का भंडार भरकर देश को भूखा नहीं सोने देता उसी प्रकार सीमा पर भी जवान दिन रात अपनी सेवाऐ देकर देश को सुरक्षित रखता है और पूरा देश चैन से सोता है जवान और किसान पर देश का नाज है।
ब्रेकिंग